Adani Enterprises Share Price में भारी गिरावट: हिंडनबर्ग रिसर्च के इन आरोपों का असर?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारतीय बिजनेसमैन गौतम अडानी की कंपनी Adani Enterprises Share Price सहित, तमाम कम्पनियों के स्टोक्स प्राइस में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। अडानी ग्रुप के खिलाफ लगाएं गए आरोपों के चलते उनकी तमाम बड़ी-बड़ी कंपनिया घाटे में जाते दिखाई पड़ रही हैं। अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारने के बाद भी अदानी ग्रुप की काफी सारी कंपनियों के शेयर लुढ़क चुके हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Adani Group Stock: सेबी का नोटिस और अडानी ग्रुप के निवेशक कंगाल

अडानी ग्रुप के शेयर धड़ाम

अमेरिका की शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने हाल ही में अडानी समूह के खिलाफ नए आरोप लगाए हैं। इसके बाद सोमवार को अडानी समूह के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार के दौरान, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में 17% तक की गिरावट आई। इसके अलावा, अडानी पावर, अडानी एंटरप्राइजेज (adani enterprises share price) अडानी ग्रीन एनर्जी, और अडानी टोटल गैस जैसे शेयरों में भी गिरावट आई।

हिंडनबर्ग के आरोप से लुढ़के Adani Enterprises Share Price

हिंडनबर्ग रिसर्च ने दावा किया है कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच की अडानी समूह के कथित मनी साइफनिंग स्कैंडल में भागीदारी थी। रिपोर्ट में आईपीई प्लस फंड के साथ उनके संबंधों का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि, अडानी समूह ने इन आरोपों को “दुर्भावनापूर्ण” और “छेड़छाड़” कहा है, और सेबी प्रमुख माधबी बुच ने आरोपों को ‘निराधार’ बताया है।

यह भी पढ़ें – 3 साल में मल्टीबैगर बने Triveni Turbine Share, 460 प्रतिशत बढ़े शेयर प्राइस

अडानी ग्रुप को लेकर एक्सपर्ट्स की राय

कुछ विश्लेषकों का मानना है कि हिंडनबर्ग के आरोपों का असर अल्पकालिक हो सकता है। वेंचुरा सिक्योरिटीज के विनीत बोलिंजकर ने इसे “एक ही चीज़ का पुनरावर्तन” बताया है और उम्मीद जताई है कि अडानी समूह के शेयर जल्द ही सुधार सकते हैं। वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज की क्रान्ति बाथिनी भी मानती हैं कि यदि आरोपों से अडानी समूह की आय पर कोई खास असर नहीं पड़ा, तो शेयर की कीमतों में सुधार की संभावना है।

इस तरह की रिपोर्ट और घटनाओं से शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव होते हैं, लेकिन दीर्घकालिक प्रभाव देखने के लिए समय लग सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index