OLA Electric IPO: हमारे भारत में 4 व्हीलर वाहनों से ज्यादा 2 व्हीलर वाहनों की संख्या ज्यादा है, साथ ही बढ़ते पेट्रोल के दाम के चलते इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर वाहनों की मांग बढ़ती जा रही है। देखा जाए तो इस डिमांड को पूरा करने में OLA Electric सबसे आगे नजर आ रहा है। जिसके चलते ओला कंपनी शेयर बाजार में अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है।
OLA Electric की उपलब्धि
वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत देश में करीब 9 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर वाहनों की बिक्री हुई है, जिसमें हर तीसरा वाहन OLA Electric का था। यानि 33 प्रतिशत से ज्यादा इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर की डिमांड ओला कंपनी पूरा कर रही है।

OLA Electric IPO कब आएगा?
OLA Electric की स्थापना साल 2017 में हुई थी। इसके बाद से कंपनी ने अपने डिज़ाइन, स्पीड और मूल्य से ग्राहकों को आकर्षित किया है। बाकी इलैक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनियों के मुकाबले ओला इलेक्ट्रिक बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, OLA Electric जल्द ही शेयर बाजार में एंट्री कर सकती है। हालांकि, अभी तक ओला इलेक्ट्रिक कंपनी की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। अनुमान है कि, OLA Electric IPO अगले महीने यानि अगस्त में ला सकती है। इस IPO के माध्यम से कंपनी लगभग ₹5515 करोड़ जुटाने का टारगेट पूरा करेगी। अगर OLA IPO सफल रहता है, तो कंपनी की वैल्यूएशन लगभग ₹37,602 करोड़ हो जाएगी।
यह भी पढ़ें – RVNL Share 2024 में बना अपर सर्किट, निवेशकों का पैसा डबल, पढ़ें एक्सपर्ट की राय
SEBI से मिली मंजूरी
किसी भी कंपनी को शेयर बाजार में लिस्टेड होने से पहले मंजूरी लेनी पड़ती है। जानकारी के मुताबिक, ओला कंपनी ने SEBI के पास आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिए हैं, जिसे अनुमति भी मिल गई है।
ओला कंपनी ने जुटाई फंडिंग
पिछले साल सितंबर में OLA ने फंडिंग जुटाई थी, जिसमें Temasek नामक सिंगापुर की इन्वेस्टमेंट फर्म ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। हालांकि, फंडिंग की सटीक राशि और स्रोत की जानकारी नहीं दी गई थी।
इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी
भारत में पेट्रोल की बढ़ती कीमतें और 2 व्हीलर वाहनों की ऊंची कीमतों ने ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर आकर्षित किया है। साल 2023-24 में 910,930 यूनिट इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई, जो साल 2022-23 के 682,937 वाहनों से 33 प्रतिशत से ज्यादा है।
OLA Electric की हिस्सेदारी
इस बिक्री में OLA Electric की सबसे बड़ी हिस्सेदारी रही। ओला कंपनी ने मौजूदा वर्ष 2024 में 3 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बेचे हैं।
आखिरी बात: इस लेख के माध्यम से हमने OLA Electric की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं को समझने की कोशिश की है। उम्मीद है कि आने वाले समय में OLA Electric IPO स्टॉक मार्केट में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।